Hindi only, 350 words limit, 10 mins timer, 50 base marks. Deduction: -0.50 per mistake, -0.10 per backspace.
10 Mins
600 Seconds total
35 WPM
8000 KDPH target
50
Qualifying threshold applies
8 Sets
From official database
Select any exercise below to directly start this test passage, or click “Start Real Test Now” above.
यह ध्यान दिया जाना होगा कि डिक्री पारित करने के समय या उसके पश्चात् किसी भी समय शब्दों से अभिदर्शित होता है कि स्थायी निर्वाहिका या भरण-पोषण के लिए आदेश तभी दिया जा सकता है जब कि सारवान अनुतोष प्रदान करते हुए डिक्री प्रदान की जाए। तथापि, स्थायी निर्वाहिका का अनुतोष तब नहीं दिया जा सकता जबकि अधिनियम के अधीन अनुतोष जैसे विवाह-विच्छेद, न्यायिक पृथक्करण इत्यादि के लिए मुख्य अर्ज़ी खारिज कर दी जाती है या वापस ले ली जाती है। उपर्युक्त वाक्यांश के विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा भिन्न-भिन्न निर्वाचन किए गए हैं। बम्बई, दिल्ली, गुजरात और कलकत्ता सहित कुछ उच्च न्यायालयों ने उपर्युक्त वाक्यांश का निर्वाचन यह निश्चय करते हुए किया है कि अधिनियम के अधीन सारवान अनुतोष के लिए आवेदन खारिज कर दिए जाने के पश्चात्, न्यायालय अधिनियम की धारा 25 के अधीन आनुषंगिक अनुतोष प्रदान नहीं कर सकता। यह निर्वाचन किया गया था कि धारा में ‘डिक्री’ शब्द अधिनियम के उपबंधों के अधीन डिक्री के संदर्भ में है, जो पक्षकारों के वैवाहिक संबंध समाप्त कर देती है। तथापि, आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय सहित कुछ अन्य उच्च न्यायालयों ने भिन्न दृष्टिकोण अपनाया है और राय दी है कि इस अधिनियम की धारा 25 के अधीन स्थायी निर्वाहिका प्रदान किए जाने का किसी भाँति भी वर्जन नहीं होता है। तथापि, उपर्युक्तानुसार विभिन्न उच्च न्यायालयों के मतभेद को शीर्ष न्यायालय द्वारा चांद धवन (श्रीमती) वि. जवाहरलाल धवन (1993) 3 एस सी सी 406 में समाप्त कर दिया गया है, जिसमें यह अभिकथित है कि अधिनियम की धारा 25 के संदर्भ में डिक्री अधिनियम की धारा 9 से 14 तक के अधीन वैवाहिक हैसियत को विनिश्चित करने वाली किसी भी डिक्री को निर्दिष्ट करती है, परंतु इसमें उन धाराओं के अधीन किसी ऐसी अर्ज़ी को खारिज किए हुए पक्षकारों के बीच वैवाहिक प्रास्थिति निरंतर रखने में परिणत होने वाला कोई आदेश सम्मिलित नहीं है। शीर्ष न्यायालय ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के विनिश्चयों और अपनाए गए दृष्टिकोणों पर विचार करने के पश्चात् उपयुक्त संदर्भ में सम्मति की है वैवाहिक न्यायालय, जो विशेष अधिकारिता वाला न्यायालय है, भरणपोषण के दावे का निर्णय डिक्री पारित करने का परीक्षण, जिससे विवाहित है कि अवसर होने, विचार करते हुए पक्षकारों की वैवाहिक प्रास्थिति को प्रभावित या विघटित करने के लिए आगे बढ़े बिना, करने के लिए आश्रित नहीं है। कोई दावा खारिज कर के, उपर्युक्त वाक्यांश के विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा भिन्न-भिन्न निर्वाचन किए गए हैं। बम्बई, दिल्ली, गुजरात और कलकत्ता सहित कुछ उच्च न्यायालयों ने उपर्युक्त वाक्यांश का निर्वाचन यह निश्चय करते हुए किया है
अभिनिर्धारित किया कि पूर्ववर्ती निर्णय लोक दस्तावेज होने के कारण, केवल प्रमाणित प्रतिलिपि ही साक्ष्य में पेश की जा सकती थी। अपील न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि पूर्ववर्ती निर्णय साबित किया अभिनिर्धारित नहीं किया जा सकता था क्योंकि केवल साधारण प्रतिलिपि ही साक्ष्य में पेश की गई थी। अपील न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि समुदाय अपना हक साबित करने में विफल रहा था। अपील न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि नौकरनामा साबित नहीं हुआ था। अपील न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि प्रत्यर्थीगण यह साबित कर सके हैं कि गणेशपुरी और प्रत्यर्थीगण दीर्घकाल से कब्जे में रहे हैं और यह कि उन्होंने प्रतिकूल कब्जे से हक पूर्ण कर लिया था। अपील न्यायालय ने इसलिए, वाद खारिज कर दिया। अपीलार्थीगण ने द्वितीय अपील फाइल की जो आक्षेपित आदेश द्वारा खारिज कर दी गई है। आक्षेपित आदेश में यह अभिनिर्धारित किया गया है कि पूर्ववर्ती निर्णय की साधारण प्रतिलिपि साक्ष्य में ग्रहण नहीं की जा सकती थी और यह कि उसका परीक्षण नहीं किया जा सकता था। यह अभिनिर्धारित किया गया था कि अपीलार्थी वादाधीन संपत्ति पर अपना हक साबित करने में विफल रहे हैं। यह अभिनिर्धारित किया गया है कि नौकरनामा साबित नहीं हुआ था। यह अभिनिर्धारित किया गया है कि प्रत्यर्थीगण ने प्रतिकूल कब्जा द्वारा हक अर्जित कर लिया है। यह देखा जाना होगा कि प्रथम और द्वितीय अपील न्यायालय इस आधार पर अग्रसर हुए हैं कि पक्षकारों के बीच पूर्ववर्ती निर्णय साबित नहीं हुआ था और उसका परीक्षण नहीं किया जा सकता था। उन्होंने ऐसे अभिनिर्धारण इस आधार पर किया है कि निर्णय की साधारण प्रतिलिपि साक्ष्य में अग्राह्य थी। दोनों ही न्यायालयों ने उस पर ध्यान देने से इन्कार कर दिया था जो प्रतिरोध के पश्चात् सक्षम अधिकारिता वाले न्यायालयों द्वारा अंतिम रूप से विनिश्चित किया जा चुका था। ऐसा करने में, दोनों ही न्यायालयों ने यह तथ्य अनदेखा कर दिया कि प्रत्यर्थीगण ने इसका प्रत्याख्यान नहीं किया था कि पूर्व में अपीलार्थीगण द्वारा उनके विरुद्ध वाद फाइल किया गया था और यह कि उस वाद में अंततोगत्वा अपीलार्थीगण के हक की अभिपुष्टि की गई थी। इसका प्रत्याख्यान नहीं किया गया था कि 7 मई 1948 को, तत्कालीन देवास उच्च न्यायालय ने विचारण न्यायालय की डिक्री की अभिपुष्टि की थी। उस डिक्री की प्रमाणित प्रतिलिपि भी साक्ष्य में चिह्नित की गई है। दोनों ही न्यायालयों ने यह तथ्य भी अनदेखा कर दिया कि प्रत्यर्थीगण यह दावा नहीं कर रहे थे कि पेश की गई प्रतिलिपि सही प्रतिलिपि नहीं थी। प्रत्यर्थीगण केवल यह दावा कर रहे थे कि पूर्ववर्ती निर्णय उनको आबद्धकर नहीं था। यह ध्यान दिया जाना भी महत्वपूर्ण है कि दोनों ही न्यायालयों ने अपीलार्थीगण-वादीगण के इस पक्षकथन पर अविश्वास
जिसके लिए दंड विधित अधिरोपित किया जा सकता हो, न्यायालय का काम इस पर विचार करने का नहीं है कि क्या लोक सेवक को पदच्युत करने में प्राधिकारी को उसी आधार ने ही प्रभाव डाला होगा। पूर्वोक्त मामले में इस पर ध्यान दिया जाना होगा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने भारतीय स्टेट बैंक (पूर्वोक्त) के मामले में अपने पूर्ववर्ती निर्णय को ध्यान में रखते हुए यह और सम्मति की थी। हमें स्पष्ट रूप से कथन करना होगा कि अनुशासनात्मक मामलों या दंड में हस्तक्षेप अधिकारिता की समता अपीली अधिकारिता से नहीं जा सकती। अधिकरण, जहां वे पूर्ण मनमाने या रूप से विपर्यस्त नहीं हों, जांच अधिकारी या सक्षम प्राधिकारी के निष्कर्षों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। यह स्मरण रखा जाना समुचित है कि अपचारी अधिकारी पर शास्ति अधिरोपित करने की शक्ति सक्षम प्राधिकारी या तो विधान-मंडल के अधिनियम या संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक के अधीन विरचित नियमों के अधीन प्रदत्त की जाती है। यदि कोई जांच नियमों संगत रूप से और नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार की गई हो, किस दंड से न्याय का प्रयोजन पूर्ण होगा यह विषय अनन्य रूप से सक्षम प्राधिकारी की अधिकारिता में होगा। यदि शास्ति विधि के अनुसार अधिरोपित की जा सकती है और साबित हुए अवचार के लिए अधिरोपित की गई है, अधिकरण को अपने स्वयं के विवेकाधिकार से प्राधिकारी का विवेकाधिकार प्रतिस्थापित करने की शक्ति नहीं है। जब तक वह दुर्भावनापूर्ण नहीं हो, शास्ति की पर्याप्तता अधिकरण की चिंता का विषय नहीं है। अधिकरण तब भी शास्ति में हस्तक्षेप नहीं कर सकता जबकि जांच अधिकारी या सक्षम प्राधिकारी का निष्कर्ष साक्ष्य पर आधारित हो, भले-ही इसमें से कुछ को मामले से असंगत अथवा असंबद्ध पाया जाता है। शीर्ष न्यायालय ने (1998) 8 एस सी सी 245 संचालकश्री तथा अन्य वि. विजय कुमार रघुवीर प्रसाद मामले में दिए गए निर्णय में जहां प्रत्यर्थी एक विद्यालय शिक्षक था और जिससे उसकी सेवा पुस्तक पूर्ण कराने को कहा गया था, संबंधित प्राधिकारियों के पास जाने के बजाय उसने या तो स्वयं या किसी अन्य की सहायता से सेवा पुस्तक में प्रविष्टियां कूटरचित कर लीं। उसे सेवाच्युत कर दिया गया था। यह अभिनिर्धारित किया गया था कि उसके अवचार की गंभीरता से विभोभकारी सीमा अनुपातिक नहीं था।
अपनी पुत्रवधू प्रेम बाई की हत्या के लिए अपीलार्थी का अन्य व्यक्तियों के साथ विचारण किया गया था और विचारण के समापन के पश्चात्, न्यायालय के निर्णय दिनांक 27 फरवरी 1997 द्वारा उसे आजीवन कारावास से दंडादिष्ट की गई थी। उसके द्वारा फाइल की गई अपील मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित है और आदिनांक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। अपील का निपटारा होना लंबित रहने तक शैथिल्य और वृद्धावस्था के आधार पर जमानत प्रदान किए जाने के लिए उसकी प्रार्थना उच्च न्यायालय द्वारा इस अपील में आक्षेपित आदेश द्वारा नामंजूर कर दी गई है। 1.12.2000 को प्रारंभिक सुनवाई के समय विद्वान ज्येष्ठ काउंसल श्री अनूप जी. चौधरी ने निवेदन किया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में खंड न्यायपीठ के समक्ष लंबित दांडिक अपीलों के संबंध में स्थिति यह थी कि उस दिनांक तक केवल 1989-1990 की अपीलें ही ली गई हैं। अपीलार्थी द्वारा फाइल की गई अपील 1997 में फाइल की गई अपील होने के कारण इस सुनवाई के लिए लिए जाने का कोई युक्तियुक्त अवसर नहीं है। उच्च न्यायालय में अभिकथित रूप से विद्यमान ऐसी स्थिति से व्यथित होकर, हमने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (जबलपुर) के रजिस्ट्रार से खंड न्यायपीठ के समक्ष लंबित दांडिक अपीलों की स्थिति और यह 1997 की अपील निकट भविष्य में सुने जाने की संभावना के संबंध में रिपोर्ट मंगवाई थी। उसके उत्तर दिनांक 23 जनवरी 2000 द्वारा रजिस्ट्रार ने निम्नानुसार सूचित किया है :- “मुझे आपको सूचित करना है कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रथा के अनुसार मामले अंतिम सुनवाई के लिए ज्येष्ठता क्रम से सूचीबद्ध किए जाते हैं। तदनुसार, वर्तमान में जबलपुर की मुख्य पीठ पर, 1989 और 1990 वर्ष में संस्थित दांडिक अपीलें नियमित रूप से बैठ रही खंड न्यायपीठों (दांडिक) के समक्ष सूचीबद्ध की जा रही हैं। तथापि, कभी-कभी न्यायालय शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन मंजूर कर लेते हैं। उस दशा में पश्चातवर्ती वर्षों में संस्थित दांडिक अपीलें भी सुनी जाती हैं। इस भांति, दांडिक अपील क्र. 566/92 सामान्य प्रक्रिया में सुनी जाना संभावित नहीं है, जब तक कि शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन किसी पक्षकार द्वारा फाइल नहीं किया जाता है और उसे न्यायालय द्वारा मंजूर नहीं कर लिया जाता है।” रजिस्ट्रार की रिपोर्ट से यह विदित होता है कि यदि शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन फाइल कर भी दिया जाता है, यह निश्चित नहीं है कि ऐसी अपील प्रकृतः इस कारण से कि ऐसे अनेक आवेदन फाइल किए गए होंगे और अपीलें शीघ्र सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाना निर्दिष्ट की गई होंगी, शीघ्र क्रम पर सुनी जा सकेगी। शीघ्र न्याय प्राप्त करना मौलिक अधिकार है जो संविधान के अनुच्छेद 21 से निःसृत होता है। दांडिक मामलों में विचारण के निपटारे और तत्पश्चात् अपील होने से, अभियुक्त का कोई दोष नहीं होने पर भी दीर्घकालीन विलंब से उसे जमानत के लिए आवेदन करने का अधिकार प्राप्त होता है। इस न्यायालय ने बार-बार कार्यपालिका को वर्तमान न्यायिक तंत्र पर निरंतर बढ़ते दबाव से निपटने के लिए न्यायाधीशों की अपेक्षित संख्या में नियुक्ति की उनकी बाध्यता का स्मरण कराया है। अपील, कानूनी अधिकार होने के कारण, विचारण न्यायालय का अधिमत अपील के लंबित रहने के दौरान अंतिम नहीं होता और इस प्रयोजन के लिए सिद्धदोष ठहराए जाने के पश्चात् भी उसका विचारण निरंतर होना समझा जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उच्च न्यायालयों की न्यायाधीशों की वर्तमान संख्या में भी बड़ी संख्या में रिक्तियाँ भरी नहीं जा रही हैं जिसके परिणामस्वरूप दांडिक मामलों में अभियुक्त, उनका कोई दोष नहीं होते हुए भी जेल में दुखी पड़े हुए हैं। रिक्तियाँ भरे जाने के लिए संविधान के अधीन तुरंत कार्यवाही के अभाव में, उच्च न्यायालयों को दांडिक मामलों का, विशेष रूप से ऐसी अपीलों के जिनमें अभियुक्त जेल में हैं, निपटारा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय खोजना बाध्यकारी है जिससे कि मामले किसी भी मामले में 5 वर्ष से अनधिक विनिर्दिष्ट कालावधि में निपटा दिए जाएँ। जहाँ ऐसी अपीलें अंतिम निपटारे के लिए सूचीबद्ध की जाएँ, दांडिक मामलों की सुनवाई के लिए नियमित न्यायपीठें स्थापित की जा सकती हैं। हम अनुभव करते हैं कि यदि कोई अपील सिद्धदोष का कोई दोष नहीं होते हुए भी 5 वर्ष की उपयुक्त अवधि के भीतर नहीं निपटती है, ऐसे सिद्धदोषों को ऐसी शर्तों पर जमानत पर मुक्त किया जा सकता है जो न्यायालय द्वारा ठीक और उचित मानी जाएँ।
अपीलार्थी की ओर से विद्वान काउन्सेल श्री यादव का संक्षिप्त निवेदन यह है कि अधिकरण को संहिता के आदेश 38 नियम 5 के सिद्धांत के अधीन संपत्ति की कुर्की आदेशित करने की कोई शक्ति नहीं है क्योंकि मोटर यान नियम का नियम 240 के साथ पठित मोटर यान अधिनियम की धारा 169 के अधीन संहिता के आदेश 38 नियम 5 के उपबंध दावा मामलों पर लागू नहीं होते हैं और इसके अतिरिक्त मामले में संहिता के आदेश 38 नियम 5 के अधीन आदेश पारित किया जाने के लिए परिस्थितियों का अस्तित्व नहीं है। उत्तर में प्रत्यर्थीगण की ओर से विद्वान काउन्सेल श्री जैन ने 1986 ए सी जे 828 में संप्रकाशित मानसिंह सज्जूसिंह विरुद्ध सुधीर गणपतराव गिरधारी तथा अन्य के मामले में विनिश्चय प्रेक्षित किया है, जिसमें यह अभिनिर्धारित किया गया है कि बम्बई नियमों का नियम 310 विवादित रूप से अधिकरण को सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 38 नियम 5 के उपबंधों पर कार्य करने को सशक्त करता है। परंतु बम्बई मोटर यान नियम, 1959 के अधीन वह नियम 310, मध्य प्रदेश राज्य में लागू नहीं है। इसलिए, पूर्वोक्त दृष्टांत इस मामले पर लागू नहीं है। मेरे समक्ष इसमें विवाद नहीं है कि इस मामले में अधिकरण ने 3.7.1998 को रु. 50,000/- का अंतरिम अधिनिर्णय पारित किया था और उस अधिनिर्णय के होते हुए भी, अपीलार्थी ने पूर्वोक्त राशि अधिकरण के समक्ष निक्षिप्त नहीं की है। इसलिए, दावेदारों ने संहिता के आदेश 38 नियम 5 के अधीन आवेदन संपत्ति की कुर्की के लिए किया था और इस आवेदन पर पक्षकारों को सुनने के पश्चात, अधिकरण ने संपत्ति की कुर्की और साथ ही रु. 3.00 लाख की रकम की प्रतिभूति पेश किए जाने के लिए निर्देशित किया था जो मेरे समक्ष आक्षेपाधीन है। आक्षेपित अधिनिर्णय के परिशीलन पर यह स्पष्ट है कि पूर्वोक्त आवेदन के उत्तर में, अपीलार्थी लक्ष्मण सिंह ने अधिकरण के समक्ष निवेदन किया था कि वह अधिनिर्णीत राशि निक्षेप करने को सहमत है और वह यान समेत अपनी स्थावर और जंगम संपत्ति का निपटारा नहीं कर रहा है। यह सत्य है कि नियमों के नियम 240 के साथ पठित अधिनियम की धारा 169 के अधीन, संहिता के आदेश 38 नियम 5 के उपबंध लागू नहीं किए गए हैं, परंतु आदेश 21 के उपबंध कार्यवाही में लागू किए गए हैं।
टुंडा (अ. सा. 1) ने जो क्षतिग्रस्त हुआ है, घटना का सजीव वर्णन किया है और लंबी प्रतिपरीक्षा के पश्चात भी उसके कथन को प्रतिरक्षा पक्ष हिला नहीं सका था। उसे अविश्वास किया जाने को अभिलेखगत कुछ-भी नहीं है। गुलजी (अ. सा. 4) के साक्ष्य से टुंडा (अ. सा. 1) के वर्णन की सभी बिंदुओं पर पुष्टि होती है, और डॉ. एच.के. वर्मा (अ. सा. 12) के साक्ष्य से टुंडा और गुलजी के साक्ष्य की पुष्टि होती है। अपीलार्थी की ओर से विद्वान काउंसल ने इन साक्षीगण के साक्ष्य में ऐसा कोई शैथिल्य नहीं बताया है जिससे उनका वर्णन व्यक्त किया जाए या उस पर अविश्वास किया जाए। विद्वान विचारण न्यायालय ने अपने निर्णय के पैरा 26, 27 और 28 में भा.दं.सं. की धारा 302 के अधीन अपराध के संबंध में साक्ष्य का विवेचन किया है और यह निष्कर्ष निकाला है कि अभियुक्त व्यक्तियों ने अपने सामान्य आशय की पूर्ति के लिए मृ. तेजियाबाई की हत्या की थी। हमने भी अभिलेखगत संपूर्ण साक्ष्य और सामग्री का परीक्षण किया है और निष्कर्ष निकाला है कि विचारण न्यायालय द्वारा अपीलार्थी को सभी बिंदुओं पर दोषी अभिनिर्धारित करते हुए निष्कर्ष किसी शैथिल्य से ग्रस्त नहीं है। अन्यथा भी, जेल से प्राप्त सूचना के अनुसार, अपीलार्थी अपना दंडादेश भुगत चुका है और पहले ही जेल से मुक्त किया जा चुका है। अपीलार्थी की दोषसिद्धि और दंडादेश में कोई हस्तक्षेप आवश्यक नहीं है और वह कायम रखे जाते हैं। तथापि, कु. मीनू शर्मा, न्यायमित्र की भाँति उपसंजात विद्वान काउंसल ने इस न्यायालय का ध्यान मामले के एक आयाम की ओर आकर्षित किया है। यह तथ्य निर्विवाद है कि मृ. सुखिया बाई, कादोरिमल की विवाहित पत्नी, उसके पिता द्वारा अभियुक्त फुलुआ को रु. 2,000/- में बेच दी गई थी। विद्वान न्यायमित्र ने निवेदन किया कि यह तथ्य अन्वेषण अधिकारी और साथ-ही विचारण न्यायालय के ध्यान में भी आया था। विद्वान न्यायमित्र ने समाज के कुछ वर्गों में आज भी, अर्थात् स्वतंत्रता के पश्चात आधी शताब्दी से अधिक समय बीत जाने के बाद भी, प्रचलित स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने संकथन किया कि महिलाओं को बेचा जाना हमारे सभ्य समाज पर कलंक है और अब समय आ गया है कि कल्याणकारी राज्य, जो स्वयं एक कल्याणकारी राज्य है, इस स्थिति पर ध्यान दे। महिलाओं की दुर्दशा, जैसी कि तथ्यों और परिस्थितियों से सामने आई है, प्रकट है। यह लोक प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी स्वयंसेवी संगठनों तथा अभिकरणों और अधिवक्ता संघों की
यह सत्य है कि न्यायालय को संकटग्रस्त ग्रामीणों, निरक्षर व्यक्तियों द्वारा की गई प्रार्थना पर विचार करते समय उदार होना चाहिए, परंतु उन्हें न्यायालय के समक्ष ऋजुता से आए होना चाहिए। प्रत्येक मुकदमेबाज का जो न्यायालय से किसी अनुतोष की प्रार्थना करता है, न्यायालय के समक्ष सत्य रखने और तत्पश्चात् यह मामला सिद्ध करने का कर्तव्य है कि मुकदमेबाज का कोई दोष नहीं होते हुए भी मुकदमेबाज गलती, व्यतिक्रम या कठिन परिस्थिति में फँस गया था। यदि यह ऐसा होता है, न्यायालय यह ध्यान में रखते हुए कि मुकदमेबाज को प्राविधिकताओं और प्रक्रिया संबंधी व्यतिक्रम के कारण न्यायालय से बाहर धकेल नहीं दिया जाए, प्रार्थना पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। परंतु यदि कोई मुकदमेबाज झूठा पक्षकथन पेश करता है और उस पर लीपापोती करने के लिए मिथ्या बहाने बनाता है, न्यायालय ऐसे मुकदमेबाज के हितों की, जब उसने व्यतिक्रम किया हो, रक्षा नहीं करेगा। प्रत्येक मुकदमेबाज का कर्तव्य है कि वह न्यायालय के समक्ष सत्य के साथ आए। यदि वह सत्य के साथ खिलवाड़ करना आरंभ कर देता है और यदि वह झूठ का आश्रय लेता है, उसे ऐसी चालबाजी, मिथ्या और कुटिल आचरण के परिणाम भुगतना होंगे। प्रस्तुत मामले में अपीलार्थीगण झूठ का आश्रय लेते हुए चालबाजी कर रहे थे। वे उपेक्षावान थे और इसलिए, विद्वान न्यायाधीश ने रतनीबाई की मृत्यु के कारण उपशमन अपास्त किए जाने की उनकी प्रार्थना ठीक-ही खारिज की है। आदेश में विद्वान न्यायाधीश द्वारा बताया गया है कि अपीलार्थीगण द्वारा रतनीबाई की मृत्यु से कारित उपशमन अपास्त किए जाने की प्रार्थना की जाने के लिए आवेदन 27.1.1997 को किया गया था। उन्होंने बताया है कि रतनीबाई 29.10.1996 को मरी थी। विद्वान न्यायाधीश ने बताया है कि अपीलार्थीगण द्वारा दर्शित उपर्युक्त दिनांक मिथ्या था क्योंकि पुलिस थाना प्रभारी भानपारा थाना द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाणपत्र से दर्शित है कि रतनीबाई 6.9.1996 को मरी थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ जन्म-मृत्यु रजिस्टर संधारित नहीं किया जाता, ऐसे पुलिस अधिकारी द्वारा जो विधिक उपबंधों द्वारा उसे ‘रजिस्ट्रार’ मानते हुए प्राधिकृत हो, इस संदर्भ में दिए गए प्रमाणपत्र को महत्व दिया जाता है। उन्होंने यह और बताया कि शपथपत्र में यह आया है कि अपीलार्थी लव कुमार के कहे अनुसार, अधिवक्ता को रतनीबाई की मृत्यु का दिनांक 27.1.1997 होना ज्ञात हुआ था।
मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1993, म.प्र. राजपत्र (असाधारण), दिनांक 22 जनवरी 2001 में प्रकाशित मध्य प्रदेश पंचायत राज (संशोधन) अधिनियम, 2001 क्र. 3 सन् 2001 द्वारा संशोधित किया गया है। उद्देश्यों और कारणों के कथन में उस उद्देश्य का वर्णन है जिस कारण से यह संशोधन आवश्यक हो गया। इसमें ग्रामों का विकेंद्रीकरण द्वारा सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा को ऐसी शक्तियों से सशक्त करते हुए जिनसे वे स्वशासी इकाइयों की भांति कार्य कर सकें प्रत्यक्ष लोकतंत्र का तंत्र निर्मित करने और निर्णय किए जाने तथा क्रियान्वयन में अधिक सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दृष्टि से, ग्राम सभा की स्थायी समितियां और तदर्थ समितियां गठित की जाना प्रस्तावित किया गया है और अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आवश्यक उपबंध किए गए हैं। ग्राम सभाओं को आर्थिक आत्म निर्भरता प्राप्त करने में समर्थ करने के लिए कर अधिरोपण के लिए आवश्यक शक्ति और ग्राम कोष स्थापित गठित किए जाने का उपबंध किया गया है। याची 1 ग्राम पंचायत कारंज, जनपद पंचायत तराना, जिला उज्जैन का सरपंच है जबकि याची 2 ग्राम पंचायत कारंज (उज्जैन) का निवासी है। वे इस संशोधन से, विशिष्ट रूप से पंचायत (संशोधन) अधिनियम, 2001 की धारा 6, 7, 7-क से 7-छ और अनुसूची से व्यथित हैं। याचिका में अंतर्निहित प्रकथनों में मोटे रूप से सुझाव है कि प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभाओं का गठन ग्राम पंचायतों की जो निर्वाचित निकाय हैं और जिनका अस्तित्व भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-ख के कारण है, संविधान के अनुच्छेद 243-छ के अनुसार शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों और संविधान के अनुच्छेद 243-ज के अनुसार कर अधिरोपित करने की शक्ति के साथ स्थिरता, हैसियत और संबल समस्त तथापि, प्रस्तुत मामले में मामले के गुणागुण पर कोई टिप्पणी किए बिना परंतु उसके विरुद्ध किए गए अभिकथनों और साथ ही इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि वह वृद्ध और शिथिल है, हम उसको अधिनिर्णीत दंडादेश निलंबित करते हुए जमानत पर मुक्त किया जाना निर्दिष्ट करना समुचित समझते हैं। हम यह मार्ग अपनाने के लिए इस तथ्य की दृष्टि से भी सहमत हुए हैं कि विचारण लंबित रहने के दौरान अपीलार्थी का पुत्र और उसके साथ सह-अभियुक्त हरसू की पत्नी की नरसंतान को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी, जिसे भी परिस्थितियों की विवशता के अधीन अपीलार्थी द्वारा देखभाल किए जाने के लिए तीन वर्ष की आयु तक जेल में रखा गया था।
Backspace is permitted. However, in court exams, penalties (e.g. 0.10 mark) may be deducted for excessive corrections.
Languages: hindi. Layouts: remington-gail. Native Devanagari Mangal Unicode support.
Mouse navigation, copy, paste, arrow keys, and delete keys are strictly restricted to mirror the exact exam hall conditions.
Uses the screen-1 template with automatic 50% time elapsed visual blink alert.
This examination evaluates candidates using the per_error_negative formula.
Evaluation Methodology: per_error_negative
• Minimum Passing Speed: 35 WPM