MAP_IT, Government of Madhya PradeshState: Madhya Pradesh

MP CPCT Typing Test (English & Hindi)

15 min per language (~550 words). Min 30 NWPM English & 20 NWPM Hindi (50% grade). Mangal Remington GAIL, Backspace allowed.

Duration

15 Mins

900 Seconds total

Required Speed

30 WPM

8000 KDPH target

Max Marks

100

Qualifying threshold applies

Live Passages

15 Sets

From official database

Available Practice Exercises & Official Passages (15)

Select any exercise below to directly start this test passage, or click “Start Real Test Now” above.

Launch Test Simulator
Exercise 1hindi550 WordsFree

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में तकनीकी खराबी यानी

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में तकनीकी खराबी यानी आउटेज ने भारत समेत दुनिया के 74 देशों में करोड़ों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस गड़बड़ी के कारण माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, टीम्स और कोपायलट जैसी लोकप्रिय सेवाएं ठप हो गईं। इसका असर आम उपयोगकर्ताओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि एयरलाइंस, अस्पतालों, बैंकों, सरकारी दफ्तरों और अदालतों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। करीब 16 घंटे से अधिक समय तक सेवाओं में बाधा बनी रही। कुछ असहज करने वाली खबरें भी सामने आने लगीं। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन के कुछ अस्पतालों ने नियमित अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए और कागजी व्यवस्था पर लौट आए, क्योंकि उनके शेड्यूल आउटलुक पर ही आधारित थे। डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन संबंधी अनुरोध नहीं देख पा रहे थे। पुलिस बलों ने लोगों से अपराध की सूचना फोन पर देने को कहा, क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म काम करना बंद कर चुके थे। जापान के एक मंत्रालय के अधिकारियों ने काम जारी रखने के लिए दस्तावेज प्रिंट किए। अमेरिका के कोलोराडो के एक शहर में जमानत के भुगतान अटक गए। हमारे यहां भी विमान कंपनियों ने यात्रियों को चेतावनी दी कि उनका ईमेल सपोर्ट प्रभावित है और एक टेलीकॉम ऑपरेटर के कॉल सेंटरों पर कॉल की बाढ़ आ गई। कुछ ट्रेडर्स ने सौदों की पुष्टि फोन और फैक्स के माध्यम से की। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह गड़बड़ी नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए एक अपग्रेड के कारण हुई। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इसका हैकरों या एआई से कोई लेना-देना नहीं था। यह बात भी चिंतित करने वाली है। दुश्मन सरकारें इतनी बड़ी व्यवस्थाओं को ठप करने की कोशिश में वर्षों लगा देती हैं और भारी रकम खर्च करती हैं, फिर भी ज्यादातर नाकाम रहती हैं। इस बार किसी को कोशिश ही नहीं करनी पड़ी। एक मामूली रखरखाव कार्य ने ही यह स्थिति पैदा कर दी। इसके अगले ही दिन नेटवर्क में आई खराबी ने अमेरिका में चार घंटे से अधिक समय तक हजारों उड़ानों को रोक दिया। इसमें भी कोई बाहरी हमलावर शामिल नहीं था। दो दिनों की ये विफलताएं एक ही दिशा में इशारा करती हैं। आजकल हमारी सबसे बड़ी व्यवस्थाओं के बाहरी हमलों की तुलना में रोजमर्रा के कामकाज के दौरान आंतरिक कारणों से ठप होने की आशंका कहीं अधिक है। जब कुछ सर्वर बंद हुए, तो उनका ट्रैफिक बाकी सर्वरों पर लद गया और फिर वे भी ठप हो गए। माइक्रोसॉफ्ट ने माना कि उसने जिन सर्वरों को दोबारा चालू किया, उनमें से कुछ ट्रैफिक लौटते ही फिर से ठप हो गए। उसके शुरुआती सुधार काम नहीं आए। आखिरकार इंजीनियरों को सिस्टम धीरे-धीरे, लगभग एक-एक हिस्से को ठीक करते हुए और हर कदम की जांच करते हुए दुरुस्त करना पड़ा। कंपनी के बाहर के कुछ इंजीनियरों का मानना है कि कोड में कोई खामी वर्षों से दबी हुई थी और हाल के बदलाव ने उसे उजागर कर दिया। इसकी असली वजह जो भी हो, ऐसे सिस्टम को फिर से खड़ा करना लोगों पर निर्भर करता है। खास तौर पर उन लोगों पर, जो जानते हैं कि एक पुराना और व्यापक सिस्टम वास्तव में कैसे जुड़ा हुआ है। यह जानकारी न तो जल्दबाजी में भर्ती करके हासिल की जा सकती है और न ही एआई से तैयार की जा सकती है। कंपनी में पुराने नेटवर्क को जानने वाले लोग कम हो गए हैं। यह उन फैसलों का नतीजा है, जो कहीं ऊपर लिए गए।

Exercise 2hindi540 WordsFree

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में इस आशय

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में इस आशय का पूरक शपथपत्र देकर उचित और आवश्यक कदम उठाया है कि मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण की प्रक्रिया अर्थात् एसआईआर में छूटे हुए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने का एक और अवसर दिया जाएगा। उसने यह भी भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र नागरिकों का पुराना ईपीआईसी नंबर बहाल किया जाएगा और हर बूथ की वोटर लिस्ट भी दोबारा जारी की जाएगी। साथ ही, उसमें किसी का नाम न होने का कारण भी बताया जाएगा। चुनाव आयोग ने एक और महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण यह भी दिया कि पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद भी यदि किसी ने एसआईआर के समय अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरा है, तो इसके आधार पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, बशर्ते उसका नाम किसी दूसरे स्थान पर मतदाता के रूप में दर्ज न हो और उसने सही जानकारी दी हो। चुनाव आयोग ने यह छूट भी दी है कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने से रह गया है और जिन्होंने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब जब चुनाव आयोग प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल कराने का अवसर देने के साथ-साथ एसआईआर में हो रही विसंगतियों को रोकने के हरसंभव उपाय कर रहा है, तब विपक्षी दलों और विशेष रूप से कांग्रेस की ओर से एसआईआर को वोट चोरी करार देना बंद किया जाना चाहिए। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि एसआईआर जैसी व्यापक और जटिल प्रक्रिया में कुछ विसंगतियां हो सकती हैं और कुछ पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि ऐसे अपुष्ट आरोप लगाकर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम किया जाए कि वह जानबूझकर विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। फिलहाल यह कहना कठिन है कि चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर की विसंगतियों और खामियों को दूर करने की जो प्रतिबद्धता जताई गई है और उसके अनुरूप आवश्यक कदम भी उठा लिए गए हैं, उसके बाद विपक्षी दलों का रोना-धोना बंद होगा या नहीं। लेकिन चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए कि अपात्र नागरिक मतदाता न बनने पाए और पात्र नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने से छूटने न पाए। यह एक तथ्य है कि कई स्थानों पर पात्र नागरिकों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल होने से रह गए हैं। ऐसी शिकायतें भाजपा की ओर से भी की गई हैं। चूंकि चुनाव आयोग अपने स्तर पर सभी पात्र नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए नए सिरे से प्रयास कर रहा है, इसलिए सभी राजनीतिक दलों का भी यह दायित्व है कि वे अपने बीएलए और बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी शुभकामनाएं देनी चाहिए। उन्होंने अपने थोड़े समय के कार्यकाल में बेहतर शासक होने के संकेत दिए। जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है। अब उन्हें एक सशक्त और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका गंभीरता से निभानी होगी। तभी वे राज्य के लिए रचनात्मक भूमिका अदा कर पाएंगे। यह उनके राजनीतिक करियर को भी नई दिशा देगा।

Exercise 3hindi545 WordsFree

संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला

संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण कानून में संशोधन संबंधी विधेयक के साथ परिसीमन संबंधी विधेयक को पारित करने की सरकार की तैयारियों की खबरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। यदि ये विधेयक पारित हो जाते हैं, तो मोदी सरकार न केवल लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने में सफल होगी, बल्कि राजनीतिक माहौल को बदलने और उसे अपने पक्ष में करने में भी सक्षम होगी। इसके पहले इसी वर्ष अप्रैल में सरकार ने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक पारित कराने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही। इसका एक कारण यह था कि संविधान संशोधन विधेयक होने के नाते इसके लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी और दूसरे, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए थे। अब हालात बदले हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि द्रमुक कांग्रेस से नाता तोड़ चुकी है और तृणमूल कांग्रेस में टूट हो चुकी है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के भी आठ राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) के कई लोकसभा सदस्य एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ चले गए हैं और शरद पवार की एनसीपी भी अपने रुख में बदलाव के संकेत दे रही है। वैसे तो सरकार ने संसद के मानसून सत्र में भी महिला आरक्षण और परिसीमन संबंधी विधेयक पारित कराने के संकेत दिए थे, लेकिन यह सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसके चलते सरकार ये विधेयक सदन में लाई ही नहीं, लेकिन उसने सत्रावसान भी नहीं किया। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि कभी भी विशेष सत्र बुलाया जा सके। माना जा रहा है कि जल्द ही ऐसा किया जा सकता है। सत्तापक्ष की मानें तो अब वह इन विधेयकों को पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत तक पहुंच जाएगा। इस बार वह परिसीमन संबंधी विधेयक में इस बात को लिखित तौर पर शामिल करने के लिए भी तैयार है कि सभी राज्यों की 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएंगी। पिछली बार यह बात विधेयक में शामिल नहीं थी और केवल आश्वासन के रूप में थी। इसी कारण विपक्ष ने इसे एक मुद्दा बना लिया था। सभी राज्यों की 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव इसलिए दिया जा रहा है, ताकि किसी भी राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व का प्रतिशत पहले जैसा ही रहे। कुछ राज्यों, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों की यह चिंता है कि आबादी के आधार पर होने वाला परिसीमन उनके लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदेह होगा और एक तरह से उन्हें जनसंख्या नियंत्रण में सफलता हासिल करने की सजा मिलेगी। इसी चिंता को दूर करने के लिए सभी राज्यों की 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह एक उचित प्रस्ताव है। इस पर विपक्षी दलों की आपत्ति का औचित्य समझना कठिन है। कुछ विपक्षी दलों की इस मांग का कोई अर्थ नहीं कि परिसीमन को फिर टाल दिया जाए। ज्ञात हो कि यह 50 वर्षों से टल रहा है। लोकसभा एवं विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रत्येक जनगणना के बाद किए जाने वाले परिसीमन को पहली बार संवैधानिक संशोधन के माध्यम से 1976 में 25 वर्षों के लिए टाला गया और फिर दूसरी बार 2001 में भी 25 वर्षों के लिए। इसका कारण जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने वाले राज्यों को लोकसभा में सीटों के नुकसान से बचाना था।

Exercise 4hindi587 WordsFree

कुछ पर्व कैलेंडर पर दर्ज होते हैं, कुछ स्मृतियों

कुछ पर्व कैलेंडर पर दर्ज होते हैं, कुछ स्मृतियों में और कुछ मनुष्य की सामूहिक चेतना में। छठ ऐसा ही पर्व है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आत्मानुशासन, सामाजिक समानता और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की अद्भुत भारतीय परंपरा है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों से निकलकर आज छठ देश-दुनिया के अनेक हिस्सों तक पहुंच चुका है। इसकी भौगोलिक यात्रा चाहे जितनी लंबी हुई हो, इसका मूल तत्व अब भी उसी मिट्टी, नदी, पोखर और परिवार से जुड़ा है, जहां से इस लोक-परंपरा ने आकार लिया। छठ मूलतः सूर्योपासना का पर्व है। सूर्य हमारे लिए केवल आकाश में चमकता हुआ खगोलीय पिंड नहीं, बल्कि जीवन और ऊर्जा का प्रत्यक्ष स्रोत है। प्रकाश, ऊष्मा और कृषि-चक्र से लेकर पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता तक, हमारी सभ्यता का अस्तित्व सूर्य से गहराई से जुड़ा है। इसलिए छठ में सूर्य को अर्घ्य देना उस प्रकृति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करना है, जिस पर हमारा जीवन निर्भर है। छठ की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है - कृतज्ञता। आधुनिक जीवन ने हमें अधिकारों की भाषा तो खूब सिखाई है, परंतु कर्तव्यों और कृतज्ञता की भाषा पीछे छूटती जा रही है। छठ हमें याद दिलाता है कि मनुष्य प्रकृति का स्वामी नहीं, बल्कि उसका हिस्सा है। जिस सूर्य से ऊर्जा मिलती है, जिस जल से जीवन चलता है, जिस मिट्टी से अन्न, फल और सब्जियां पैदा होती हैं तथा जिन किसानों की मेहनत से ये हमारे तक पहुंचते हैं, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करना भी सभ्यता का हिस्सा है। शायद इसी कारण छठ की पूजा में प्रकृति स्वयं पूजा की सामग्री बन जाती है। सूप और दउरा बनाने वाले कारीगर, फल पैदा करने वाले किसान और छोटे विक्रेता - सभी इस पर्व की सामाजिक संरचना के अभिन्न अंग बन जाते हैं। प्रसाद में स्थानीय और मौसमी फलों का महत्व उपभोक्तावादी प्रदर्शन से बिल्कुल अलग संदेश देता है। छठ हमें सिखाता है कि पूजा की पवित्रता भावना, श्रम और शुचिता में है। इस पर्व का दूसरा अद्भुत पक्ष है - समानता। छठ के घाट पर कोई वीआईपी नहीं होता। हर व्यक्ति सूर्य के सामने समान है। स्त्री हो या पुरुष, संपन्न हो या साधारण, शहरी हो या ग्रामीण सभी की पहचान केवल एक व्रती और श्रद्धालु की होती है। छठ का एक और संदेश है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देना। हमारी सामाजिक मानसिकता प्रायः केवल सफलता, शक्ति और उपलब्धि का अभिनंदन करती है। इसके विपरीत, छठ हमें अस्त होते सूर्य के प्रति भी उतनी ही श्रद्धा रखना सिखाता है, जितनी उगते सूर्य के प्रति। यह जीवन के उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने का दर्शन है। सफलता में विनम्र रहना और अवसान में भी सम्मान बनाए रखना। आज के प्रतिस्पर्धी समाज के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक है। छठ आत्मानुशासन की भी अनुपम मिसाल है। लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत, स्वच्छता, सात्त्विकता और संयम इसे केवल पूजा तक सीमित नहीं रहने देते, बल्कि शरीर और मन को अनुशासन में रखने की साधना बना देते हैं। छठ की शक्ति केवल घाट तक सीमित नहीं है। यह परिवार और पड़ोस को जोड़ता है और सबसे बढ़कर उस व्यक्ति को उसकी जड़ों से जोड़ता है, जो रोजी-रोटी की तलाश में हजारों किलोमीटर दूर चला गया है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद या विदेश में रहने वाले लाखों लोगों के लिए छठ घर लौटने का भावनात्मक निमंत्रण है। किसी के लिए यह मां के हाथ का प्रसाद पाने की इच्छा है, किसी के लिए बचपन के घाट पर लौटने की लालसा और किसी के लिए महीनों बाद अपने बच्चों को देखने की उम्मीद।

Exercise 5hindi553 WordsFree

चौदह साल, नौ मुख्यमंत्री और एकाधिक बार राष्ट्रपति

चौदह साल, नौ मुख्यमंत्री और एकाधिक बार राष्ट्रपति शासन के बाद झारखंड को स्थिर सरकार मिली है। इसके लिए सबसे पहले राज्य की जनता को बधाई। बधाई भारतीय जनता पार्टी को भी, जिसके पक्ष में मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया है। बधाइयों के बीच जश्न मनाने के साथ ही भाजपा को यह गहन मंथन शुरू कर देना चाहिए कि वह इस राज्य को विकास की पटरी पर कैसे लाएगी और जनता की उम्मीदों को कैसे पूरा करेगी। यह राज्य अल्पकाल में ही एक विफल राज्य के रूप में बदनाम हो चुका है। भाजपा को सोचना चाहिए कि वह इसके माथे से विफलता का दाग कैसे मिटाएगी और इसे सफलता की सीढियां कैसे चढाएगी। झारखंड के मतदाताओं ने यह बहुत बडी जिम्मेदारी भाजपा के कंधों पर डाली है। जनता बहुत उत्सुकता से देखेगी कि इस जिम्मेदारी का निर्वाह यह पार्टी कैसे करती है। झारखंड में भाजपा की यह विजय वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। देखना यह भी है कि देश की बागडोर संभालने के साथ-साथ वे झारखंड को कैसी दिशा दे पाते हैं। अब तक जो हुआ, उस पर विलाप करने का यह समय नहीं है। समय इससे आगे, भविष्य की ओर देखने का है। फिर भी कुछ बातें हैं, जिन्हें याद रखा जाना चाहिए, ताकि वे दोहराई न जाएँ। अपने जन्म से ही यह राज्य स्वार्थी दल-बदल, अधिकारियों के बेशुमार तबादलों, दलालों के वर्चस्व, अकूत भ्रष्टाचार और घोर दिशाहीनता का शिकार रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस राज्य में न तो ठीक से कोई उद्योग नीति बन पाई और न ही आदिवासियों सहित आम जनता के लिए सम्मानपूर्वक जीवन जीने योग्य परिस्थितियां बन पाईं। नक्सल समस्या का कोई कारगर समाधान नहीं निकाला गया और न ही युवा वर्ग के लिए शिक्षा तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए गए। रोजी-रोटी के लिए पलायन यहां की नियति बना रहा। कानून-व्यवस्था बेपटरी रही, तो केंद्र से मिले धन का यथासंभव दुरुपयोग किया गया। यह सूची लंबी हो सकती है। उसे गिनाना उद्देश्य नहीं है। सिर्फ यह याद दिलाना है कि इस राज्य में शासन-प्रशासन का सही तंत्र यानी सिस्टम बना ही नहीं। बेशक, इस दौर की सरकारों में काफी समय तक भाजपा भी भागीदार रही। वे अजीबोगरीब गठबंधनों से बनी अस्थिर सरकारें थीं और सारा दोष उसके हिस्से डाला जा सकता है। मगर अब नहीं। अब अस्थिरता का बहाना नहीं चलेगा। अब काम करना होगा और परिणाम दिखाने होंगे। जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। अब भाजपा को जिम्मेदार बनना है। सबसे पहले भाजपा को देखना होगा कि राज्य में बिना किसी विवाद के एक सक्षम मुख्यमंत्री का चुनाव हो। इस प्रक्रिया में फजीहत हुई, तो पहला संदेश ही गलत जाएगा। मंत्रियों के चयन में भी सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, जिनमें दूरदृष्टि हो। नई सरकार की प्राथमिकताओं में अच्छी छवि वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करके एक पारदर्शी व्यवस्था खडी करना भी शामिल होना चाहिए। संक्षेप में कहें तो अपेक्षाएं बहुत हैं और इसीलिए चुनौतियां भी ढेर सारी हैं। अच्छी बात यह है कि अब केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकारें होंगी। तरह-तरह के राजनीतिक अड़ंगे नहीं लगेंगे। हमारे झारखंड के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर को पहले संभावना में बदलना और फिर उसे साकार करना उन लोगों की चुनौती है, जिन पर जनता ने इतना भरोसा किया है। हम उन्हें शुभकामनाएं ही दे सकते हैं।

Exercise 6english600 Words Locked

There is a voluntary roadmap ahead of COP31

There is a voluntary roadmap ahead of COP31 but it is out of the formal negotiating text. In the background of the West Asia war, the withdrawal of the United States from the Paris Agreement and financial strain writ large over Europe, funds are a challenge as evidenced in the recent Loss and Damage fund approval to Nepal of $21 million when the ask is in billions. COP31 president, Murat Kurum has laid an electrification target, which is to raise electricity’s share from 23% of total energy consumption to 35% by 2035. India has already refused to sign such a pledge and insisted on predictable climate finance, technology transfer, and nationally determined approaches to climate mitigation. These negotiations have a character of their own and deliberating nations must strive to get nations to deliver on past promises rather than commit to new lofty targets. Amid a nationwide outcry over electoral malpractices, with fresh evidence emerging every day, the BJP government in Maharashtra has gone a step further in overturning a popular mandate through an executive fiat. It approved changing the Maharashtra Cooperative Societies Act through an ordinance on November 4 — which the Governor promulgated on November 6 — with the immediate effect of facilitating the takeover of the Kolhapur District Cooperative Milk Producers’ Union, popularly known as Gokul Dairy, by the BJP and its allies. A Congress-led panel won 13 of the 25 elected seats on the board of the cooperative on October 19. Gokul, which is one of Maharashtra’s most influential cooperative institutions, has an annual turnover of around ₹4,000 crore and is linked to several lakh milk producers in western Maharashtra. The BJP had set its eyes on the cooperative sector as yet another arena of its political dominance, creating a Ministry of Cooperation under Home Minister Amit Shah. While that plan of controlling cooperatives continues to play out through various means, the overturning of an election clearly won by the Congress-led Opposition marks a new level of brazenness by the BJP, and of the impunity its actions continue to receive from the judiciary. The Congress-backed Rajarshi Shahu Shetkari Samvichari Aghadi, led by Satej Patil, won 13 of the 25 elected seats on the Gokul board. On October 29, the election of the chairman was deadlocked after the BJP-allied members did not participate, and the meeting fell short of the required quorum of 14 members. The directors allied to the Congress and its partners subsequently declared Shashikant Patil Chuyekar as chairman, but the administration refused to recognise the election as quorum requirements had not been met. The amendment made through the ordinance allowed the government to nominate five directors to certain large cooperative institutions, with four nominees receiving voting rights. To be sure, four were nominated immediately to the Gokul board, and they voted with the BJP and its partners to elect a chairman on November 10. The mandate of the cooperative’s members had been 13-12 in favour of the Congress and its allies, but it turned 16-13 in favour of the BJP and its partners, with the appointment of members with voting rights by the State government. Those defeated approached the Bombay High Court on November 9 to restrain the government-nominated directors from voting, but the High Court did not grant that relief. The diffidence of the judiciary in intervening in favour of democratic principles is turning out to be a matter of concern. The overturning of the popular mandate in Gokul Dairy cannot be seen as an isolated incident. It is yet another instance in a troubling pattern of state power silencing the people’s choice.

Exercise 7english567 Words Locked

This time, Ms. Hasina came to India

This time, Ms. Hasina came to India in 2024 fleeing mobs of protestors that overthrew her government, and has since been convicted by a tribunal for ordering a crackdown on thousands of students, and sentenced to death. In interviews, including to The Hindu, Ms. Hasina says she hopes to return to Bangladesh to argue her case and rebuild her party, the Awami League, but that is hardly likely, given the anger against her amongst the polity, and bipartisan consensus to ban the Awami League from politics. Despite the harsh rhetoric it employs against her, the BNP government is unlikely to wish for her return, as it would have to begin execution proceedings against the 79-year-old former Prime Minister, with international opposition to such a move expected to be voluble. Not doing so would only strengthen its opposition party, the Jamaat-e-Islami, that has accused the Rahman government of soft-pedalling the issue. The government must also worry about possible protests and violence within the country in the event Ms. Hasina returns. The situation puts the Modi government in a spot. Ever since Ms. Hasina announced plans to return, during a virtual press conference held in Delhi on August 5 this year, Delhi-Dhaka ties have been on a downslide. The government’s decision not to prevent Ms. Hasina from addressing the press, where she used the opportunity to soundly criticise PM Rahman, meant the abrupt cancellation of the Bangladesh PM’s visit. Next month, the Indo-Bangladesh Ganga Water treaty is set to expire, and talks on its extension have also become a casualty. Ms. Hasina has been an honoured guest in India, and the government cannot physically restrain her from taking the flight to Dhaka or travelling to the land border at Petrapole to cross over. Nor can it wash its hands of her situation once she crosses over. New Delhi must redouble its diplomatic efforts on improving bilateral ties while also ensuring Ms. Hasina’s welfare. The 31st Conference of Parties (COP) began this week in Antalya, Türkiye. Hosted by Türkiye and negotiations presided over by Australia, the run-up to the gathering saw ministerial delegations visit Fiji and Tuvalu. This was to serve as a stark reminder of the purpose of COPs, namely that it was small island nations that are most vulnerable to warming from rising greenhouse gas emissions. However, the opening days have belied this sense of urgency. Prominent world leaders, even from the European countries who as a group champion the cause most vociferously, have chosen to skip the meet. The agenda and pre-summit expectations suggest that the main concerns this year are likely to be about delivering on existing commitments such as delivering $300 billion a year by 2035, which was decided at COP29 in Baku, as well as the COP30 call to triple the adaptation finance during that interval. However, deciding how these climate funds will practically flow has been deferred to COP32. The second global stocktake, a periodic check on progress under the Paris Agreement, begins at COP31, but the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) has dithered on a timeline for the next reports that will serve as the scientific push to policy makers to accelerate efforts towards keeping a rise in temperatures below 2 C, and more ambitiously 1.5 C. The previous edition of COP30 concluded without a formal roadmap away from fossil fuels — a step back from the COP28 consensus in Dubai.

Exercise 8english570 Words Locked

India’s much-hyped domestic economic

India’s much-hyped domestic economic resilience is set to be tested over the next few months as external factors start to impose inescapable pressures. A case in point is inflation. The latest data on retail inflation show that it crossed the Reserve Bank of India’s 6% upper comfort limit in October 2026. According to economists, this is likely to continue through the third quarter of this financial year, which means at least two more months of high inflation. Agricultural shortfalls brought on by a patchy and deficient monsoon have meant that food inflation rose sharply to 8.5% in October 2026. Elevated fuel prices meant that inflation in the transport category also rose sharply. What is worse is that high inflation is spreading to almost every aspect of a household’s day-to-day needs. In fact, the latest Consumer Price Index (CPI) data show that 10 of the 12 major categories saw inflation in October, hitting their highest levels recorded in the new series of the index. So, things such as clothing, footwear, housing, furnishings, and services such as healthcare, education, communication, recreation, and restaurant and hospitality are not only getting more expensive, but they are doing so at an accelerating rate. This would have been bad enough had wages been increasing in real terms. Yet, the latest research by Data for India on the country’s official wage statistics shows that, while nominal wages doubled from 2012 to 2024, they actually fell 4% over the same period after adjusting for inflation. And this is sharper for high-skilled and high-earning workers. Lower wage earners saw marginal increases over this period. While this is of some comfort, it is the higher wage earners that drive consumption in an economy. Real wage contraction for them, which is likely to have worsened in 2026, will hit consumption levels and private investment. Further, there is strong evidence to suggest that the official inflation metrics are not capturing the full extent of rising prices. Data on cash with the public and UPI transactions show the value of both has been growing in double digits over the last year and more, significantly outpacing nominal GDP growth. This either suggests that the informal economy is far larger than earlier thought or, more likely, that inflation is well above what the official figures are being able to capture. Unfortunately, there are no real magic-wand fixes to this situation. Inflation is largely beyond the government’s control, and wage growth cannot happen overnight. The only way forward is to continue trying to spur sector-specific growth and warn people of the impending storm. Bangladesh’s former Prime Minister Sheikh Hasina now in exile in India, has set off speculation about her imminent return to Dhaka by submitting an application for a new Bangladeshi passport and national identity card this week. The application, made through the Bangladesh High Commission in Delhi, was dismissed by Prime Minister Tarique Rahman’s Foreign Affairs Adviser Humayun Kabir, who said that the government in Dhaka would not grant a passport to a “terrorist”, and would seek her return via the extradition agreement as a “prisoner transfer process” with India. Ms. Hasina has already announced that she plans to return to Bangladesh in December this year, as she did after her previous stay in India in exile from 1975-1981, after the brutal assassination of her father Sheikh Mujibur Rahman and nearly every other member of her family. However, the situation is considerably different now.

Exercise 9english728 Words Locked

The U.S., which calls Iran’s demands

The U.S., which calls Iran’s demands “outrageous”, has now adopted a no-war, no-deal approach, hoping that the economic blockade would force Tehran to offer concessions in the near future. Mr. Trump’s retreat from the threats reflects the realities on the ground. Before the U.S. and Israel launched this war by assassinating Iran’s Supreme Leader on February 28, Tehran was ready to make concessions. The U.S. and Israel carried out heavy bombing for 40 days but achieved none of their declared objectives. There is no guarantee that another round of strikes would force Iran to change its position. And the war, as the midterm results show, remains very unpopular in America. Mr. Trump has only himself, and Benjamin Netanyahu, to blame for the predicament he is in. He is the one who sabotaged a functioning Obama-era nuclear deal in 2018 that had denied Iran a path towards the nuclear bomb. Mr. Trump joined Israel’s unprovoked war on Iran in June 2025 and declared that he had “obliterated” Iran’s nuclear programme. And the same Mr. Trump started the current war, just eight months later, over the same nuclear programme. The Iranian state has survived, though Iranians are facing enormous economic woes. Tehran shut the Strait of Hormuz, pumping up global energy prices. Iran’s counterattacks have either destroyed or damaged America’s bases in the Persian Gulf. High oil prices and inflation turned the American electorate against the Republican party, while in Israel, Mr. Netanyahu, despite war rhetoric and racist attacks on the country’s Arab minorities, lost the governing majority. The setbacks are there for anyone to see. Yet, Mr. Trump does not seem to have grasped the seriousness of the situation. His no-war, no-deal approach risks a resumption of hostilities as Iran has pledged to break the siege. The U.S. has few clear military options unless it is prepared to launch a ground invasion, which would be disastrous. A more rational way forward is to end the war through diplomacy. But for that, Mr. Trump must first accept the strategic reality that he has lost the war. The Directorate General of Foreign Trade banned the export of lithium-ion battery black mass by moving it from the “free” to the “prohibited” list of exports. Black mass is an intermediate product when spent batteries and factory scrap are shredded. It contains valuable lithium, nickel, cobalt, manganese and graphite. The Commerce Ministry says the ban will ensure feedstock for domestic refiners, lift their capacity utilisation and draw investment. While the recycling of lead-acid batteries end-to-end is an established ecosystem and formalised, too, lithium-ion battery recycling is an emerging segment with only a few dozen licensed operators but has much potential given the scale of use of such batteries in EVs. While the ban will redirect supply, it will not automatically create a market and ecosystem. Just banning export without creating an entire ecosystem will only lead to dumping of lithium-ion batteries into landfills if the blackmass has no market. Blackmass production is a largely mechanical process but further downstream processing is more specialised chemical processing requiring larger investment and further policy support. If downstream units are online, their output can directly feed into indigenous lithium-ion battery manufacture. India depends heavily on imports for critical minerals such as those used in battery inputs. Beyond working on supply aspects, the government must address the price gap to create a robust recycling market. Under the Battery Waste Management Rules, 2022, producers buy extended producer responsibility (EPR) certificates from recyclers but these are undervalued. Cheap certificates reward recycling on paper over investment in high-yield plants. A floor price that covers the full cost of recovery, with digital tracking, would fix that. Rare earths show how recycling remains a missed opportunity for India because of policy gaps. A smartphone can be up to 1% neodymium-iron-boron magnet by weight. That puts its rare earth content at about 3,000 parts per million, comparable to India’s monazite beach sands. Extracting it takes less energy than mining. A magnet separated from the phone is about 30% rare earth. Magnets make up as much as 3% of a hard drive, but are usable only if they are removed before the drive is shredded for data destruction. Yet the e-waste rules do not require rare earth separation. Rare earths need a separate EPR category, too. Payment by weight cannot be applied for rare earth minerals.

Exercise 10english625 Words Locked

Uttar Pradesh heads to the polls in early 2027

Uttar Pradesh heads to the polls in early 2027, a familiar seat-sharing tussle has emerged within the Opposition. The Samajwadi Party and the Congress share an understanding forged during the Lok Sabha elections that earned them a good share of the State’s seats, but the Congress is now reportedly seeking 181 seats, nearly 45% of the 403 Assembly constituencies. It is the latest instance of the dilemma facing the Congress as it seeks revival in States where it has become a marginal force: how to strike a favourable bargain with stronger partners without weakening the coalition against the Bharatiya Janata Party. With discontent rising against the BJP, which still occupies a hegemonic position in the party system, the Opposition feels a wind behind its sails, and its major parties agree that the only way to take on the BJP is a formidable coalition with a compelling, unified message. But the Congress’s attempt to rebuild itself in the Hindi heartland and in States where it once held sway has strained that unity. In Bihar, the Mahagathbandhan failed to reap the benefits of anti-incumbency against the Janata Dal (United)-BJP alliance, partly because it could not tap the full support of the social forces behind the Rashtriya Janata Dal and the Congress, and partly because the Congress took too long to settle seat-sharing for the campaigns to gel. In Tamil Nadu, the Congress held out for more seats from the Dravida Munnetra Kazhagam and delayed the alliance, while infighting produced a lacklustre campaign that left it with the lowest vote share, in the seats it contested, among the alliance partners. Uttar Pradesh need not go the same way. The demand for 181 seats is overly ambitious for a party that managed a mere 2.33% of the votes in the 399 seats it contested in 2022, when the SP won 111 of the 347 seats it contested with a 32% vote share. The Congress has a point that the variables have changed since. In 2024, the SP and the Congress together won 43 of U.P.‘s 80 Lok Sabha seats with a 43.2% vote share, just short of the BJP-led alliance’s 43.7%. The Congress won only six of the 17 seats it contested, but its vote share in those six, 44.2%, was marginally ahead of the SP’s 43.4%. The party could also argue that its national campaigns on youth concerns and the state of India’s electoral democracy give it the heft to seek more. But its lack of an efficient State-wide organisation suggests that 181 is too high. The SP remains the strongest Opposition party, having assiduously built a new social coalition of backward classes, Dalits and minorities to take on the majoritarian BJP through local mobilisations. The 2024 arrangement, in which the Congress contested a fifth of the seats, is a more reasonable guide. A well-targeted 100 or so seats would make for a more coherent campaign and a better showing alongside the SP. Before the November 3 midterm elections, U.S. President Donald Trump had repeatedly threatened to “destroy” Iran unless it entered into a deal with the U.S. to end the war. Since the elections, in which Mr. Trump’s Republican Party suffered a massive defeat, the U.S. President appears to have toned down his rhetoric. Last week, he said he had decided against escalating the military conflict with Iran following requests from America’s Gulf allies. But the U.S. would maintain the naval blockade of the Islamic Republic. Mr. Trump also pulled Vice President J.D. Vance off negotiations with Iran, as the Qatar-mediated talks made no real progress. Iran wants the U.S. to lift the blockade, unfreeze its frozen assets, issue sanctions relief and pull back from the Persian Gulf for direct negotiations on the nuclear programme to restart.

Exercise 11english396 Words Locked

unlikely to be heard in near future in the normal

unlikely to be heard in near future in the normal course, unless an application for early hearing is moved by a party and allowed by the Court.” From the report of the Registrar it appears that even if an application for early hearing is filed, there is no surety that such an appeal would be heard at an early stage apparently on the ground that many such applications must have been filed and the appeals directed to be listed for early hearing. To have speedy justice is a Fundamental Right which flows from Article 21 of the Constitution. Prolonged delay in disposal of the trials and thereafter appeals in criminal cases, for no fault of the accused, confers a right upon him to apply for bail. This Court, has time and again, reminded the Executive of their obligation to appoint requisite number of Judges to cope with the ever increasing pressure on the existing judicial apparatus. Appeal being a statutory right, the trial Court’s verdict does not attain finality during pendency of the appeal and for that purpose his trial is deemed to be continuing despite conviction. It is unfortunate that even from the existing strength of the High Courts huge vacancies are not being filled up with the result that the accused in criminal cases are languishing in the jails for no fault of theirs. In the absence of prompt action under the Constitution to fill up the vacancies, it is incumbent upon the High Courts to find ways and means by taking steps to ensure the disposal of criminal appeals, particularly such appeals where the accused are in jails, that the matters are disposed of within the specified period not exceeding 5 years in any case. Regular benches to deal with the criminal cases can be set up where such appeals be listed for final disposal. We feel that if an appeal is not disposed of within the aforesaid period of 5 years, for no fault of the convicts, such convicts may be released on bail on such conditions as may be deemed fit and proper by the Court. In computing the period of 5 years, the delay for any period, which is requisite in preparation of the record and the delay attributable to the convict or his counsel can be deducted. There may be cases where even after the lapse of 5 years.

Exercise 12english378 Words Locked

Shri Padam Singh, learned Addl. Govt. Advocate appearing

Shri Padam Singh, learned Addl. Govt. Advocate appearing for the State, on the other hand, contended that the evidence is reliable and the conviction and sentence is well merited. Tunda (PW 1) who is the injured has given a graphic version of the incident and inspite of lengthy cross-examination the defence could not shake his version. There is nothing on record to disbelieve him. The evidence of Gulji (PW 4) corroborates the version of Tunda (PW 1) on all counts, and the evidence of Dr. H.K. Verma (PW 12) corroborates the evidence of Tunda and Gulji. Learned counsel for the appellant also could not point out any infirmity in the evidence of these witnesses so as to discard or disbelieve their version. The learned trial Judge in paras 26, 27 and 28 has discussed the evidence regarding the offence under section 302, IPC and come to the conclusion that the accused persons in furtherance of their common intention committed the murder of Mst. Tejia Bai. We have also gone through the entire evidence and material on record, and find that the finding reached by the trial Court in holding the appellant guilty on all counts does not suffer from any infirmity. Even otherwise the appellant has undergone the sentence and has already been released from jail as per the information received from jail. The conviction and sentence of the appellant does not warrant any interference and is upheld. Miss Minu Sharma, learned counsel appearing as amicus curiae, however, drew the attention of this Court on one aspect of the matter. It is the undisputed fact that Mst. Sukhia Bai, the married wife of Kadorimal, was sold by her father to accused Phulua for Rs. 2,000/-. Learned amicus curiae submits that this fact had come to the notice of the Investigating Officer as well as the trial Court. Learned amicus curiae highlighted the situation prevalent in certain sections of the society even today, i.e., more than half a century after the Independence. She contended that selling of a woman is a slur on our civilised society and it is high time that the State which is a Welfare State takes notice of this situation. The plight of the woman as has emerged from the facts and circumstances is apparent.

Exercise 13english374 Words Locked

7.12.1998 passed by Third MACT, Mandsaur in Claim

7.12.1998 passed by Third MACT, Mandsaur in Claim Case No. 24/1998 whereby allowed the application of respondents-claimants filed under Order XXXVIII Rule 5 of the Code. The short submission of Shri Yadav, learned counsel for appellant is that the Tribunal has no power to order for the attachment of the property on the principle under Order XXXVIII Rule 5 of the Code as under section 169 of the M.V. Act read with rule 240 of the M.V. Rules, the provisions of Order XXXVIII Rule 5 of the Code are not applicable to the claim cases and more so, the circumstances for passing an order under Order XXXVIII Rule 5 of the Code also do not exist in this case. In reply Shri Jain, learned counsel for respondents cited a decision in the case of Mansingh Sajju singh v. Sudhir Ganpatrao Girdhari and others, reported in 1986 ACJ 828, in which it has been held that rule 310 of the Bombay Rules impliedly empowers the Tribunal to act on the provisions of Order 38 Rule 5, CPC. But that rule 310 under the Bombay Vehicles Rules, 1959, is not applicable in the State of Madhya Pradesh. Therefore, the aforesaid citation is not applicable on this case. It is not in dispute before me that in this case, the Tribunal passed an interim award of Rs. 50,000/- on 3.7.1998 and despite the order, the appellant has not deposited the aforesaid amount before the Tribunal. Therefore, the claimants have filed an application under Order XXXVIII Rule 5 of the Code for attachment of the property and on this application, after hearing the parties, the Tribunal has directed for the attachment of the property as well as for producing a security for a sum of Rs. 3.00 lacs which is under challenge before me From the perusal of the impugned award, it is clear that in reply of the aforesaid application, the appellant Laxmansingh had submitted before the Tribunal that he is willing to deposit the awarded amount and he is not disposing off his movable and immovable property including vehicle. It is true that under section 169 of the Act read with rule 240 of the Rules, the provisions of Order XXXVIII Rule 5 of the Code

Exercise 14english350 Words Locked

JJA 2023 Exam - The new proviso

The new proviso to Section 19 mandating that the competent authority shall endeavour to convey the decision on the proposal for sanction within a period of three months can only be read and understood as a compelling statutory obligation. In the first place, the consistent effort made by all branches of the State, the Judiciary, the Legislative, and the Executive, to ensure early decision-making by the competent authority cannot be watered down by lexical interpretation of the expression endeavour in the proviso. Public confidence in the maintenance of the Rule of Law, which is fundamental in the administration of justice, is at stake here. By causing delay in considering the request for sanction, the sanctioning authority stultifies judicial scrutiny, thereby vitiating the process of determination of the allegations against the corrupt official. Delays in prosecuting the corrupt breeds a culture of impunity and leads to systemic resignation to the existence of corruption in public life. Such inaction is fraught with the risk of making future generations getting accustomed to corruption as a way of life. Viewed in this context, the duty to take an early decision inheres in the power vested in the appointing authority to grant or not to grant sanction. The intention of the Parliament is evident from a combined reading of the first proviso to Section 19, which uses the expression endeavour with the subsequent provisions. The third proviso mandates that the extended period can be granted only for one month after reasons are recorded in writing. There is no further extension. The fourth proviso, which empowers the Central Government to prescribe necessary guidelines for ensuring the mandate, may also be noted in this regard. It can thus be concluded that the Parliament intended that the process of grant of sanction must be completed within four months, which includes the extended period of one month also. If it is mandatory for the sanctioning authority to decide in a time-bound manner, the consequence of non-compliance with the mandatory period must be examined. The criminal proceedings must be quashed if the decision is not taken within the prescribed period.

Exercise 15english350 Words Locked

JJA 2021 Exam - The Apex Court

The Apex Court in a case observed that an entry in a school register may not be a public document and, thus, must be proved in accordance with law. It was further held that an entry in a register maintained in the ordinary course of business by a public servant in the discharge of his official duty or by any other person in performance of duty specially enjoined by law of the country in which such register is kept would be relevant fact only if the conditions mentioned in section 35 of the Evidence Act are fulfilled. Hence, the entry of date of birth in the admission form, the scholar register and transfer certificate must satisfy the conditions laid down in section 35 of the Evidence Act. Observation of the Apex Court are needs to be highlighted here. It is held that any document which is in consonance with public documents, such as matriculation certificate, could be accepted by the Court or the JJB provided such public document is credible and authentic as per the provisions of the Indian Evidence Act, 1872. For extent to which and how reliability of these documents is to be tested guidance may be taken from the observation in case wherein it was observed that "the Courts are not to conduce a roving inquiry into the correctness of school certificate or the date of birth certificate. It has been held that there may be situations where the entry made in the matriculation or equivalent certificates, date of birth certificate from the school first attended and even the birth certificate given by a corporation or a municipal authority or a panchayat may not be correct. But Court, JJB or a Committee functioning under the JJ Act is not expected to conduct such a roving inquiry and to go behind those certificates to examine the correctness of those documents, kept during the normal course of business. Only in cases where those documents or certificates are found to be fabricated or manipulated, the court, the JJB or the committee and to go for medical report for age determination.

Official Rules & Environment Specifications

Backspace Policy

Backspace is permitted. However, in court exams, penalties (e.g. 0.10 mark) may be deducted for excessive corrections.

Supported Fonts & Layouts

Languages: hindi & english. Layouts: remington-gail, qwerty. Native Devanagari Mangal Unicode support.

Editing Restrictions

Mouse navigation, copy, paste, arrow keys, and delete keys are strictly restricted to mirror the exact exam hall conditions.

Exam Screen Simulator

Uses the screen-1 template with automatic 50% time elapsed visual blink alert.

Marking Scheme & Worked Calculation

This examination evaluates candidates using the qualification_only formula.

Evaluation Methodology: qualification_only

• Minimum Passing Speed: 30 WPM